Monday 9 August 2021

जय सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में नीतू ठाकुर 'विदुषी' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति जय सवैया
२३ वर्ण होते हैं
११,१२  वें वर्णों पर यति अनिवार्य है।
सम चरणों के तुकांत समान्त होंगे।
मापनी ~
गुरु +(रगण ×७)+ गुरु
२ २१२ २१२ २१२ २,
१२ २१२ २१२ २१२ २


प्रीत कहान

         
मीरा हुई कृष्ण की भक्त ऐसी,
सयानी वही  राधिका सी रही है।
राधा उदासी सही कष्ट भारी,
सखी सौत जैसे वही तो सही है।
कान्हा सनेही सभी मीत माने,
सदा ही वही मीत आँखे बही है।
है प्रीत भारी निभाना कहानी,
सहे 'विज्ञ' जैसी वही तो कही है।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

एकता सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

"एकता सवैया" में चार चरण होते हैं,
चारों चरण समतुकांत होने चाहिए।


उपजााति एकता सवैया
विधान:- तगण +( ७ सगण)+ २
२५ वर्ण, १२,१३ वें वर्णो पर यति हो।
मापनी-
२२१ ११२ ११२ ११२,
११२ ११२ ११२ ११२ २
          
अकबर - मेवाड़ : महत्व
           
मेवाड़ यह वीर प्रसूत धरा,
सुत वीर  अनेक  हुए बलिदानी।
बप्पा कुल सुराज रहा चलता,
वह  रावल  जौहर  पद्मिनि रानी।
गौरा भट लड़े खिलजी रिपु से,
वह बादल था अति वीर गुमानी।
राणा कुल विशेष सचेत यहाँ,
यह  वीर  धरा  गिरि चूनर धानी।
            
मेवाड़ मुगलों हित कंटक था,
यह संकट शाह  जलाल बताता।
राणा  कुल  रहे  हर राह रुकी,
गुजरात  समेत  धरा  मरु आता।
दिल्ली तक विशेष गया पथ ये,
हर कार्य इसी पथ से रुक जाता।
इस्लामिक निरोधक हिंदु यहीं,
पथ सैन्य रुके  मुगले हित नाता।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

महेश सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ.संजय कौशिक विज्ञात जी के,

मार्गदर्शन में
बाबू लाल शर्मा, बौहरा विज्ञ जी द्वारा
आविष्कृत-नवीन छंद को,
"महेश सवैया" नाम से जाना जाता है।
यह वर्णिक सवैया छंद है,
चार चरण का एक छंद होता है,
चारों चरण समतुकांत होने चाहिए।


उपजााति महेश सवैया


विधान:--
२२ + ( ७ × सगण ) + २
२४ वर्ण, १३,११ वें वर्ण पर यति हो।
मापनी:--
२२ ११२ ११२ ११२ ११,
२ ११२ ११२ ११२ २

कुंभलगढ- प्रताप
             
मेवाड़ धरा जरगा गिरि गर्वित,
कुम्भल दुर्ग सजे मतवाला।
पन्ना वर धाय उदै हित रक्षक,
जन्म प्रताप लिए प्रण पाला।
दीवार प्रसारित बुर्ज सुरक्षित,
रक्षक था वह दुर्ग निराला।
राणा प्रणवीर प्रताप चढ़े गढ़,
शत्रु कँपे चमके जब भाला।
            
राणा कुलवीर प्रताप दिवाकर,
था मुगलों हित संकट भारी।
भाला कर में करवाल रखे द्वय,
चेतक पीठ चढ़ा बलधारी।
मेवाड़ रखे वह भूमि सुरक्षण,
युद्ध रहा लड़ता शुभ कारी।
ऐसा भट ही इतिहास रचे वह,
सैन्य रही जिससे सब हारी।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

पूजा सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. गुरुदेव संजय कौशिक विज्ञात जी के

मार्गदर्शन में बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद को

"पूजा सवैया" नाम दिया गया है।
यह वर्णिक सवैया है।
चार चरण का छंद है,
चारों चरण समतुकांत होने चाहिए।


उपजााति पूजा सवैया
विधान-
गुरु+लघु+(७× सगण )+ लघु +गुरु
२५ वर्ण, १२,१३,  वें वर्ण पर यति
मापनी:-
२१ ११२ ११२ ११२ १,
१२ ११२ ११२ ११२ १२


चेतक चाह सवार
              
अश्व वह चेतक चाह सवार,
मिले बलवान  महा  रणवीर हो।
भूमि पर रक्षण धर्म समाज,
लिया  अवतार महा हय धीर हो।
वीर रजपूत महा रण दूत,
धरा हित जन्म सहे जन पीर हो।
अश्व पर वीर प्रताप सवार,
हुए स्थिर  देव लगे मधु क्षीर हो।
              
दुष्ट मुगलों पर तीव्र प्रहार,
मरे  अरि  घातक चेतक वार से।
वीर पलकें झपके झट अश्व,
मुड़े  कर  वार  अनेक  प्रकार से।
शत्रु गिरते मरते निज भाग्य,
बचे कुछ मूर्छित हो  खुर धार से।
'विज्ञ'  शिव के गण का अवतार,
धरा पर  शाप  सहे  भव भार  से।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

शान्ता सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. संजय कौशिक विज्ञात जी के

मार्गदर्शन में बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद को

"शान्ता सवैया" नाम दिया गया है।
यह वर्णिक सवैया है।
चार चरण का छंद है,
चारों चरण समतुकांत होने चाहिए।

 उपजाति शान्ता सवैया
विधान:--
२२ + ( ७× सगण ) + २२
२५ वर्ण, १३,१२ वें वर्ण पर यति हो
मापनी :--
२२ ११२ ११२ ११२ ११,
२ ११२ ११२ ११२ २२

मीरा - माधव
                  
राठौड़  बसा  पुर  मेड़तिया गढ़,
राज्य  करे कुल में  जनमे हीरा।
संस्कार मिले घर  बाल पने सब,
माधव को पति मान लिए मीरा।
संयोग बना पितु ब्याह किए तब,
भोज बने पति लौकिक जंजीरा।
चित्तौड़  रही  हरि  मंदिर मे नित,
नृत्य  करे  धुन  ढोलक  मंजीरा।

( जंजीरा~ जंजीर की आकृति
में, कपड़े पर सिलाई,कढ़ाई )
           
मीरा पति मान चुकी  मनमोहन,
भोज बने पति  रीति  बनी जैसे।
पूजा  करती  हरि मानस पावन,
दर्शन  अर्चन्   संगति  भी  वैसे।
संयोग  बने  हरि से  मन भावन,
सत्य वियोग  सहे पति  का ऐसे।
राणा  परिवार चिढ़े  उनसे  फिर,
भोज  सनातन  धर्म  निभे  कैसे।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

विज्ञात बेरी सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

गुरुदेव संजय कौशिक 'विज्ञात' जी द्वारा आविष्कृत

उपजाति विज्ञात बेरी सवैया

२३ वर्ण, १२,११ वें वर्ण पर यति हो
मापनी-
२२१ १२२ २११ २११,
२११ २११ २२१ २२


राणा रण रंगी
              
चित्तौड़  सहेजे  मानवता  मन,
चेतक  मित्र   बनाया  गुमानी।
मेवाड़  हितैषी   राग  भरे तन,
सूर   हकीम  सुहानी  कहानी।
घाटी  वन  सारे  पर्वत  में सब,
भील  सचेत  खड़े  देह  दानी।
राणा  प्रण धारे  तुंग  अड़ावल,
'विज्ञ' लिखे पढ़िए  छंद ज्ञानी।
            
राणा  रण  रंगी  थे चढ़ चेतक,
शत्रु विनाशक  ले  संग भाला।
श्वाँसे रिपु सेना की रुकती तब,
और  मुखों पर  आसन्न ताला।
आए वह  राणा भाग चलें सब,
शोर  करे अरि  सेना  रिसाला।
आड़ावल  की  घाटी मँगरो पर,
भील  सजे रण की  रंग माला। 

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*  

तेजल सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. गुरुदेव संजय कौशिक विज्ञात जी

के मार्गदर्शन में बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ' जी द्वारा आविष्कृत-

नवीन छंद "तेजल सवैया"  में
चार चरण होते हैं,
चारों चरण समतुकांत हों।

उपजाति तेजल सवैया
विधान:- ११ + ( ७ सगण) + २
२४ वर्ण, १२,१२ वें वर्ण पर यति हो,
मापनी:-
११ ११२ ११२ ११२ १,
१ २ ११२ ११२ ११२ २

वीर प्रताप
              
समय  गया   रजवाड़   समेट,
सुवंश  रहे  चलते अभिमानी।
विगत तुम्हे  वह बात  विचार,
विवेक कहे कुल वीर कहानी।
रिपु मुगलों हित मान जलाल,
प्रताप  धरा हित वीर गुमानी।
समर  किये  रिपु  से  रजपूत,
सुरक्षित वार किये बलिदानी।
             
सुजन  प्रताप  हुआ  प्रणवीर,
कुपंथ विनाशक पीकर हाला।
मुगल  डरे  जब  वीर   प्रताप,
उमंग भरे असि ले कर भाला।
मुगल जलाल  डरे  रिपु  सैन्य,
प्रवीर  प्रताप   लड़े  मतवाला।
सजग  धरा  हित  धर्म   सुरक्ष,
स्वदेश स्वतंत्र रखा प्रण पाला।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

कुमकुम सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. गुरुदेव संजय कौशिक विज्ञात जी

के मार्गदर्शन में बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ' जी द्वारा आविष्कृत-

नवीन छंद को "कुमकुम सवैया"
कहा गया है,
यह वर्णिक सवैया है,
चार चरण होंगे, चारों समतुकांत हों।


कुमकुम सवैया


विधान:- सात सगण + लघु गुरु
२३ वर्ण,  १२,११ पर यति हो
मापनी-
११२ ११२ ११२ ११२,
११२ ११२ ११२ १२


 *मीत*
        
मनमीत मिले मन मे प्रिय वे,
तब से हम तो हरषा रहे।
कुछ छूट गया वह याद करें,
तन में रस नूतन सा बहे।
पिछले सपने अपने उनके,
नव स्वप्न परस्पर ही कहे।
गत कष्ट भुला नव रीति रचे,
दुख भोग चुके सुखदा सहे।

भव भाग्य बने मन में पलते,
इस हेतु  मिले  मनमीत है।
हर कष्ट परस्पर बाँट सहें,
नव छंद  लिखें  नवगीत है।
दृग कोर प्रिये सुखसार लगे,
तब प्रीति बने मन जीत है।
यह स्वप्न सही पर भंग न हो,
यह सोच  रहे मन भीत है।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

सपना सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में अनिता मंदिलवार 'सपना' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति सपना सवैया

२४ वर्ण, १२,१२ वर्णों पर यति हो
मापनी-
२२२ १२२ १२२ १२२,
१२२ १२२ १२२ २२२

*राधा*

राधे श्याम झूले सुहानी छटा है,
कहे राधिका जी कन्हैया हो मेरे।
आई गोपिकाएँ ठिठोली करें वे,
कन्हैया  सभी के हमारे  या तेरे।
कान्हा नित्य आते सवेरे जगे तो,
दही दूध  माँगे  नही दे  तो  हेरे।
राधा से सभी यों कहे गोपिकाएँ,
खड़ी वे सनेही कन्हैया को घेरे।
            
लाई बाँसुरी को छिपा कौन गोपी,
निहारे कन्हैया करे सोच साधे।
गोपी वे मनों में रही सोचती थी,
कन्हैया कहे चोर  मेरी है राधे।
कान्हा संग भी ग्वाल संगी सनेही,
हुए राधिके संग संगी थे आधे।
रोई राधिका कृष्ण आँसू छिपाए,
कन्हैया लगाए सनेही को काँधे।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

अर्णव सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में डॉ अनिता भारद्वाज 'अर्णव' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति अर्णव सवैया

तगण ( राजभा×५ ) तगण गुरु गुरु
२३ वर्ण, १२,११ पर यति
२२१ २१२ २१२ २१२
२१२ २१२ २२१ २२

मीत
              
हे मित्र याद आती तुम्हारी हमें,
नित्य आते सिखाने के बहाने।
वे स्वप्न भंग होते रहे रात के,
बैठ के छंद गाते जो सुहाने।
भूले नही पुरानी कहानी अभी,
याद आती रहेगी ही सताने।
आओ कभी हमारे यहाँ गेह में,
बात सारी सुहानी को जताने।

           
आना प्रिये कभी तो हमारे यहाँ,
पोटली याद की संगी रहेगी।
गाएँ  सुनें वही गीत साथी वही,
बाँसुरी बीन भी वे ही सहेगी।
आवाज भी हमारी वही तो रहे,
गीत के बोल भी संगी कहेगी।
दोनो कहें सुने छंद भी संग ही,
मीत पीड़ा सुरों में ही बहेगी।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

राधेगोपाल सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में राधा तिवारी 'राधेगोपाल' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति राधेगोपाल सवैया 

२४ वर्ण, ११,१३ पर यति हो
विधान/मापनी
२२१ १२१ १२१ १२,
१ १२१ १२१ १२१ १२२


हल्दीघाटी समर- छल
            
आकाश ढँका रज पीत उड़ी,
कुछ देख नहीं सकते तम छाए।
मारें रजपूत विशेष किसे,
रिपु के सम ही मुगले दल साए।
पूछे तब आसफ खान कहे,
सुन वीर  बदायुँ  वृथा  भरमाए।
ऐसी तुम चाल चलो रण में,
रजपूत स्वत: सब ही कट जाए।
           
मारो रजपूत प्रवीर भले,
मुगलो हित लाभ रहे यह भारी।
इस्लाम बचे रजपूत मरे,
यह जीत रहे  मुगलों हितकारी।
मेवाड़ मिले न मिले हम को,
रजपूत मरे रण  हिन्दु  विकारी।
हल्दी थल हिंदु लहू शव हो,
सुन लो यह  बात बदायुँ हमारी।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

सुधी सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में अनुराधा चौहान 'सुधी' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति सुधी सवैया

२३ वर्ण,  १२,११ पर यति
१२१ १२१ १२१ ११२,
१२१ १२१ १२२ १२


संगिनी

उठो सजनी नवभोर चहके,
सजे अरमान हमारे नए।
चलें नव पंथ प्रकाशित करें,
बुरे दिन रात बहाने गए।
भरें हम प्रीति सनेह मन में,
सुभाषित बोल सुहाने हुए।
कहें मन पीर मिलो तुम प्रिये,
परस्पर चोंच पखेरू छुए।       

    
सुगंधित जीवन नेह तुमसे,
हमे इस कष्ट सही देह में।
सहेज रखूँ इसको हृदय में,
धरोहर जीवन में गेह में।
हरो प्रिय मानस कष्ट तन के,
रखो दृग कोर हमें नेह में।
बनें घन श्याम रहें हम सहें,
उड़ें नभ मेघ बने मेह में।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

सुवासिता सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में चमेली कुर्रे 'सुवासिता' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति सुवासिता सवैया

विधान-
सुवासित सवैया में २४ वर्ण होते हैं,
१३,११ वें वर्ण पर यति हो।
२१२ ११२ १२२ १२१ १,
२१२ १२२ ११ २११


         सावन
               
नेह सावन का सँजोए धरा यह,
देह हो  रही  है मन भावन।
मेघ अम्बर में  चढ़े हैं घटा जब,
भूमि  मेह  का नेह सुहावन।
मीत याद  विशेष आते रहें नित,
प्रीति को  सहेजें बन पावन।
ओढ़  चूनर  रंग  धानी धरा तल,
'विज्ञ' यों झुलाए यह सावन।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*


प्रज्ञा सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में कुसुम कोठारी 'प्रज्ञा' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति प्रज्ञा सवैया

२३ वर्ण, १२,११ वर्णों पर यति हो।
२२२ २१२ २१२ २११
२१२ २१२ २११ २२

राणा-चेतक

मेवाड़ी वीर राणा चढ़े चेतक,
दौड़ते दौड़ते अश्व थकाया।
घोड़ा रोका तभी वीर छाँया तरु,
पेड़ के अश्व के बंध लगाया।
थोड़ा चारा दिया अश्व को लाकर,
और पानी पिलाने वह लाया।
लाए जो संग में भोज वे खाकर,
नीर पीने लगे पेट छकाया।


संगिनी

आओ तो संगिनी साथ मेरे तुम,
पंथ में आपके संग रहूँगा।
बातें वे याद हैं संग में थी जब,
आज सारी कथा संग कहूँगा।
मेघों से मेघ के संग संघर्षण,
नीर वर्षा बनूँ और बहूँगा।
आए आँधी भले मेह भारी हिम,
संग होगी तभी मौन सहूँगा।।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

कोविद सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में परमजीत सिंह 'कोविद' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति कोविद  सवैया

विधान- २२ वर्ण
यति ११,११ वर्ण पर
२११ २२२ २११ २२,
२११ २२२ ११२ २२
वाचिक रूप मान्य होगा


तीर्थ समझ चित्तौड़
              
पारस हल्दीघाटी हर मँगरी,
वीर प्रसूता मात यही माटी।
भारत अकबर से तंग हुआ था,
कायर मुगलों ने यह भू चाटी।
दुर्ग बड़े मेवाड़ी गिरि मँगरे,
शत्रु हरा कर नाक जहाँ काटी।
वंश महाराणा का सम दिनकर,
तीर्थ समझ चित्तौड़,धरा,घाटी।
           
वीर प्रतापी बप्पा कुल राणा,
युद्ध सनेही धीर नृपति सारे।
वीर हुए गौरा बादल से भट,
शत्रु हजारों रण लड़ते मारे।
युद्ध लड़े कुम्भा ने कितने ही,
धीर सजग रण वीर नहीं हारे।
बाबर से साँगा ने रण ठाना,
चेतक-राणा युद्ध लड़े भारे।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

साँची सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में इन्द्राणी साहू 'साँची' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति साँची सवैया

२३ वर्ण, १२,११ वर्ण पर यति
२२१ २२१ २२२ ११२,
२२१ २२१ २२१  १२


मानसिंह :: शांति दूत

चित्तौड़ का दुर्ग मेवाड़ी धरती,
चाहे शहंशाह ये आन ढहे।
हे मान मेरे मनाना पाथळ को,
माने शहंशाह का मान रहे।
सत्ता हमारी सदा देखूँ बढ़ती,
हो नाम मेरा सुलेमान कहे।
हों मित्र संगी रहे मेवाड़ धरा,
तो शत्रु होंगे नहीं रक्त बहे।
          
सत्ता शहंशाह टाले युद्ध भले,
मेवाड़ भारी लगे यों कँपना।
चित्तौड़ शाही बनाना है करना,
वार्ता शहंशाह का है सपना।
होगा नहीं युद्ध चाहें शांति बने,
जाएँ सखे मान मानूँ तपना।
शाही खजाना भरेगा यों लगता,
मेवाड़ होगा हमारा अपना।

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

विदुषी सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में नीतू ठाकुर 'विदुषी' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति विदुषी सवैया

२२वर्ण, १०,१२ पर यति
७ रगण + गुरु
२१२ २१२ २१२ २,
१२ २१२ २१२ २१२ २

चित्तौड़ का घेराव

वीर चित्तौड़ का दुर्ग छोड़े,
चले अश्व मेवाड़ के वन्य जाते।
शाह सेना लगाती पता थी,
गए सैनिको  संग  राणा बताते।
खोजते वीर को खो रहे थे,
स्वयं सैन्य शाही मरे लौट आते।
जंगलों में छिपा दुर्ग था वो,
पता शत्रु कैसे कभी खोज पाते।

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

*साधना*
*विधा - विदुषी सवैया*
212 212 212 2, 12 212 212 212 2
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
साधना से मिली दिव्य काया, अकर्मण्यता में नहीं डूब जाना ।
यक्ष गंधर्व या देवता हों, सभी चाहते मानवी देह पाना ।
देह की शुद्धता पे कभी भी, नहीं छद्म का मैल कोई लगाना ।
हर्ष का पुष्प "साँची" खिला के, सुहानी धरा चाहती मुस्कुराना ।।67।।

साधना से जगा शक्ति प्रज्ञा, बनो सत्य भाषी तजो छद्म सारे ।
प्रेम से पूर्ण व्यवहार ही तो, सभी प्राणियों के बने हैं सहारे ।
कर्म में ही भरो मर्म ऐसा, सदा विश्व ये नाम तेरा उचारे ।
धार सद्बुद्धि श्रृंगार "साँची", क्षमा वान ज्ञानी स्वयं को सँवारे ।।68।।

      *इन्द्राणी साहू"साँची"*
         भाटापारा (छत्तीसगढ़)     

               
खोज हारी थकी शाह सेना,
गई लौट  के दुर्ग  चित्तौड़ आए।
शाह पूछे उन्हें घूर आँखे,
नही ढूँढ  राणा  सके हैं  बताए।
देश भू को बचाने छिपे जो,
वही धीर  राणा बचे भी  बचाए।
धर्म रक्षा हितैषी रहे वे,
महा वीर  राणा  उदै सिंह  छाए।
         👀🌼👀

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

विज्ञ सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

 आ. गुरुवर संजय कौशिक विज्ञात जी,

के मार्गदर्शन में बाबूलाल शर्मा 'विज्ञ' जी द्वारा आविष्कृत-नवीन छंद-

उपजाति विज्ञ सवैया

आ. गुरुदेव संजय कौशिक विज्ञात जी
के मार्गदर्शन में-


विज्ञ सवैया विधान:--
२३  वर्ण प्रति चरण होंगे।
१२,११ वर्ण पर यति अनिवार्य है
४ चरण का एक सवैया होगा।
चारों चरण  समतुकांत हो।
मापनी:- सगण × ७ + गुरु + गुरु
सगण सगण सगण सगण,
सगण सगण सगण गुरु गुरु
११२  ११२  ११२  ११२,
११२   ११२  ११२   २  २
.                 ६५
शुभ देश धरा  इस भारत में,
मरुभूमि  महा  रणधीरों की।
बलिदान हुए  सुत वीर  यहाँ,
बस बात रखी प्रण वीरों की।
गढ़ दुर्ग  कहे  करनी  उनकी,
पथ पर्वत की  सरि तीरों की।
वह याद करूँ कुछ बात कहूँ,
निपजे  इस भू  पर हीरों की।
.                 ६६
इस वीर  प्रसूत  धरा पर जो,
पनपी निभती  परिपाटी की।
यह बात सुनें  तुम मीत कहूँ,
रज चंदन सी  उस माटी की।
रज  पूत  लड़े  हर  पूत  लड़े,
रज  मेद  महा उस वाटी की।
प्रण धार  महान  प्रताप लड़ा,
पथ पर्वत की  उस घाटी की।
.                👀
प्रणवीर कहें  उस को हम तो,
वह पूत  प्रताप   प्रतापी  था।
गढ दुर्ग रखे  कुल  मान रखा,
रज  पूत  प्रताप  प्रतापी ‌ था।
कुल आन रखे  कुल देव रखे,
रण  दूत  प्रताप  प्रतापी  था।
सब भूमि बचे तन शीश बचा,
अनुभूत  प्रताप  प्रतापी   था।
.                👀
यह 'विज्ञ 'कथा रचते उसकी,
रिपु को नित धूल चटाता था।
वह  पूत  महा  रण धीर  धरा,
हित  में  अरमान सजाता था।
अरि काट करे  अभिषेक धरा,
शिव को रिपुशीश चढ़ाता था।
मुगलों  पर   वार  करे  लड़ता,
वह  वीर  प्रताप  कहाता  था।
.        .....🦢🦢...

*बाबू लाल शर्मा,बौहरा,'विज्ञ'*
*सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान*

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

*शुभदा तनया*
*विधा - *विज्ञ सवैया*
११२  ११२  ११२  ११२, ११२   ११२  ११२   २  २
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
उतरी गगनांगन से शुभदा, धर रूप परी सम आती है ।
तनया शुभ पुष्प समान सदा, घर सौरभ से भर जाती है ।
अति सुंदर चंचल मोहक सी, मनजीत बनी मुसकाती है ।
रखती मन जोड़ सभी जन का, नित प्रेम सुधा बरसाती है ।।65।।

तनया जिस गेह रहे सुख से, घर स्वर्ग समान वही होता ।
अपमान जहाँ मिलता उसको, वह स्थान खुशी अपनी खोता ।
वरदान सुता समझे जन जो, निज जीवन में न कभी रोता ।
कर पूजित देवि स्वरूप सुता, वह पाप सभी अपने धोता ।।66।।

      *इन्द्राणी साहू"साँची"*
         भाटापारा (छत्तीसगढ़)     

विज्ञात सवैया शिल्प विधान और उदाहरण

गुरुदेव संजय कौशिक 'विज्ञात' जी द्वारा आविष्कृत

उपजाति विज्ञात सवैया

विधान:- २३ वर्ण प्रति चरण
यति १२,११
मापनी-
२१२ २२१ २२१ २२२,
२१२ २११ २२१ २२ 

भारतीय स्थिति     

आगरा में था  शहंशाह इस्लामी,
चाहता  भारत  का  शाह  होना।
मान आमेरी घटाया  बने स्वार्थी,
ब्याह की रीति  नए  बीज बोना।
राजपूतों  में  पड़ी  फूट  सामंती,
स्वार्थ हो सिद्ध भले मान खोना।
सैन्य शाही स्वार्थ  साधे बढ़े ऐसे,
मातृ भू  भाग्य  बचा  मात्र रोना।

वंश राणा का

वीर मेवाड़ी  चले  वंश राणा का,
मान   वीरोचित   चित्तौड़  भारी।
दुर्ग ऊँचा  शीश मेवाड़ की थाती,
आन  के  मान  लड़े  धीर  धारी।
ढाक  वाले  पर्वतों  से  घिरे ऊँचे,
दुर्ग  ही   दुर्ग  प्रजा   पीर   हारी।
शत्रु  काँपे नाम से  सिंह राणा से,
स्वप्न  में  जो  दिखते भीत कारी।
.             👀🌼👀
........✍©
बाबू लाल शर्मा,बौहरा,विज्ञ
सिकन्दरा, दौसा,  राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀

Sunday 6 June 2021

सुशीला छंद शिल्प विधान और उदाहरण


 सुशीला छंद 

■ सुशीला छंद का शिल्प विधान ■ 


वार्णिक छंद है जिसकी मापनी और गण निम्न प्रकार से रहेंगे यह दो पंक्ति और चार चरण का छंद है जिसमें 6,8 वर्ण पर यति रहेगी। सम चरण के तुकांत समान्त रहेंगे इस छंद में 11,14 मात्राओं का निर्धारण 6, 8 वर्णों में है किसी भी गुरु को लघु लिखने की छूट है इस छंद में लघु का स्थान सुनिश्चित है। लघु जहाँ है वहीं पर स्पष्ट आना चाहिए। मापनी का वाचिक रूप मान्य होगा।




122 222, 122 212 22


यगण मगण, यगण रगण गुरु गुरु (गा गा)


उदाहरण:-


हमारे आने से, जहाँ पे हर्ष छाये हैं।

बड़े वो मीठे जो, क्षणों ने गीत गाये हैं।।


घटाएं गाती हैं, जहाँ पे राग प्यारे से।

दिखाती बातों में, निभाती नेह न्यारे से।।


घरों की रोती हैं, वही प्राचीन सी भीतें।

सदा से ही देखी, यहाँ पे टूटती रीतें।।


संजय कौशिक 'विज्ञात'


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


 *करो कुछ ऐसा* 

***********


मही का राही हूॅं, मुझे तुम भूल मत जाना।

सुरों का रागी मैं, मुझे यूॅं झूमकर गाना।।


सुगंधित आच्छादन, इतर से बाग महकाना।

हॅंसी औषधि प्यारे,हृदय को खोल मुस्काना।।


दिखाकर सपने यूॅं, कहीं तुम छोड़ मत जाना।

बहा कर बरसातें, शहद सा नेह बरसाना।।


हमें दो सौगातें, जलाशय ताल भर जाए।

जली है दोपहरी, समय का सूर्य घबराए।।


सुना दो धुन मीठी, सुता का प्रेम हर्षाए।

पिला मद ऑंखों से, जिया दरवेश भटकाए।।


   *परमजीत सिंह कोविद*

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सुशीला छंद

घटाओं से पूछो, व्यथाएँ क्यों सुनाती हैं।

जगाती है यादें, दृगों को क्यों रुलाती हैं।।


बजाए मीठी सी, धुनों की बाँसुरी प्यारी।

धरा झूमें नाचे, सजाये सृष्टि को सारी।।


प्रभाती गाती सी, उठाती भोर है जैसे।

उगाती है संध्या, खुशी के पुष्प को वैसे।।


सुरों सी हैं साँसे, कभी दौड़े कभी रूठे।

दिखाती आँखों को, लुभाते स्वप्न ये झूठे।।


नीतू ठाकुर 'विदुषी'


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सुशीला छंद

१.

खडे़ लेकल पत्थर, मिले जब भीड़ में अपने। 

भरोसे के ईटें, हृदय से तोड़ती सपने।। 

२.

हवा बनकर रिश्ते, दिशा यूँ देखती माने।

रुकी साँसे चल कर, उसे अब कौन पहचाने।। 

३.

अकेले ही चलना, नहीं पथ भीड़ में होता। 

करे जो जन आलस, वही फिर दौड़ता रोता।। 

४.

सिखाता हैं जीवन, कभी हँसना कभी रोना। 

मिले मंजिल दृढ़ से, उपल हर मील का होना।। 

      

चमेली कुर्रे 'सुवासिता'

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सुशीला छन्द


भरोसा तेरा है,इसे मत टूटने देना।

तुझे दिल दे डाला, रखो मुझ पर प्रभू नैना।।


लगन लागी मन है,इसे मत कम कभी करना।।

हुई कोई भूलें, हृदय अपने तु मत धरना।।


 भरी राहें काॅंटों, इसे आ दूर कर देना।

करूं जीवन अर्पण, सुता का मान रख लेना।।


दिये दिन जो तूने, उसे सुख से बिता मेरे।

तुझे सौंपी डोरी, न छूटे हाथ से तेरे।।

 

   हेमा जोशी "स्वाति"

        लोहाघाट।

🌼🌼🌼🙏🙏🙏🙏🌼🌼🌼

Saturday 5 June 2021

विज्ञात सवैया और कोविद सवैया छंद विधान और उदाहरण

  

*कलम की सुगंध, छंदशाला,संचालन मंडल*


.     👀👀 *पंच परमेश्वराय:नम:*👀👀

*आ.अनिता भारद्वाज अर्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति में*

*आदरणीय साखी गोपाल पंडा जी की अध्यक्षता में*

 *आ. बाबू लाल शर्मा बौहरा विज्ञ,* 

*एवं आ. इन्द्राणी साहू साँची जी, की समीक्षा एवं सहमति के आधार पर एवं पटल के सुधि छंदकारों,आ.बाबू लाल शर्मा बौहरा विज्ञ, आ.इन्द्राणी साहू सांची,आ.अनिता मंदिलवार सपना,आ.अभिलाषा चौहान जी, आ. आशा शुक्ला जी, आ.अर्चना पाठक निरंतर जी, आ. डाँ. एन.के. सेठी जी, आ. नीतू ठाकुर विदुषी जी, आ. बिंदु प्रसाद रिद्धिमा जी,आ. धनेश्वरी सोनी गुल जी, आ. सुरेश देवांगन जी, आ. राधा तिवारी,राधेगोपाल जी एवं आ. गीता विश्वकर्मा नेह जी, आ.मधु सिंही जी, आ.अनुराधा चौहान जी,आ. पुष्पा गुप्ता प्रांजलि जी,आ.सौरभ प्रभात जी, आ.कंचन वर्मा विज्ञांशी जी,आ.कमल किशोर कमल जी,आ. गुलशन खम्हारी प्रद्युम्न जी, आ. भावना शिवहरे जी,आ. अजीत कुमार जी,आ.पूजा शर्मा सुगंध जी, आ.श्वेता विद्यांशी जी*

 *की इन छंदों पर रचनाओं के विवेचन के आधार पर आज हिन्दी साहित्य हेतु दो नवीन छंद  "विज्ञात सवैया" और  "कोविद सवैया"  को सहर्ष मान्यता प्रदान की जाती है।*


१ *प्रथम.-   विज्ञात सवैया*

आविष्कारक... *संजय कौशिक विज्ञात*

विधान:-

23 वर्ण 12,11 पर यति के साथ लिखा जाता है

इसमें 4 पंक्ति 8 चरण रहते हैं 

तुकांत सम चरण में मिलाया जाता है 

चारों पंक्ति के तुकांत समान्त रहते हैं।

वाचिक रूप मान्य रहता है।

इसमें गण व्यवस्था और मापनी निम्न प्रकार से रहती है 

रगण तगण तगण मगण, रगण भगण तगण गुरु गुरु

212 221 221 222, 212 211 221 22

*उदाहरण-*

लेखनी के भाव टूटे पुकारें यूँ,

कौन ये व्यर्थ लिखे छंद पूछे।

तोड़ता है राग को जो सदा देखा,

देख लो बुद्धि दिखे मंद पूछे।

और पूरा जो धरे रूप प्यारा सा,

वो कहाँ है लघु सा नंद पूछे।

ज्ञान शब्दों का नहीं जानता है जो,

गीत के तोड़ वही फंद पूछे।।

.       .........    संजय कौशिक 'विज्ञात'

००००००००००००००००००


*२.द्वितीय -    कोविद सवैया*

आविष्कारक.. *परमजीत सिंह कोविद*

विधान:-

 विधान:- 11,11 वर्ण के दो चरण, एक पंक्ति में कुल  22 वर्ण और 18,18 पर यति प्रति चरण पंक्ति में कुल 36 मात्राएं।

चारों समांत तुकांत

वर्ण व्यवस्था और मापनी 👇

211 222 21122, =11 वर्ण,18 मात्राएं

211 222 112 22 =11 वर्ण,18 मात्राएं

 *उदाहरण :-* 

कृष्ण कन्हैया हे मोहन मेरे,

कष्ट हरो मैं तो अब लाचारी।

मान बचाओ ऐ पालक आओ,

डोर कटी मैं हूॅं अब प्रतिहारी।

सोच विचारो ये नष्ट करो रिपु,

वार करो हे केवट बलिहारी।

लाज छुपाती हूॅं कोमल पलकें,

प्राण सखा मैं जीवन आभारी।।

     ...........परमजीत सिंह कोविद

.                   👀👀🌼👀👀

*विज्ञात सवैया एवं कोविद सवैया दोनों छंदों को आज दिनांक ०४.०६.२०२१ को मान्यता प्रदान की जाती है।*


.........✍

*बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ*

वास्ते-

*कलम की सुगंध  : छंदशाला*

👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀



🌼🌼 विज्ञात सवैया 🌼🌼


विधान:- २३ वर्ण प्रति चरण

यति १२,११

मापनी- २१२ २२१ २२१ २२२,२१२ २११ २२१ २२ वाचिक

.           *वंश राणा का*

.                 ••••••••

वीर मेवाड़ी हुआ वंश राणा का,

युद्ध वीरोचित प्रण धीर करते।

दुर्ग ऊँचे शीश मेवाड़ है गौरव,

मान हित शान लड़े आह भरते।

ढाक मँगरी रेत गिरि आक रजपूते,

झील जन मन दृग की पीर हरते।

शत्रु काँपे नाम से सर्प शेरों सम,

स्वप्न में जो उठ उठ भीत डरते।

.           *********

........✍©

बाबू लाल शर्मा,बौहरा,विज्ञ

सिकन्दरा, दौसा,  राजस्था

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

विज्ञात सवैया

व्योम भी ये आज रोने लगा सारा, ले नए कष्ट घिरे मेघ काले ।

व्याधियाँ बाँहें पसारे खड़ी देखो, हर्ष के द्वार पड़े आज ताले ।
युक्ति सारी मानवी आज हारी सी, दुःख को मानव कैसे सँभाले ।
शूल से आपूर्ण है ये दिशा सारी, कष्ट से पाँव पड़े आज छाले ।।

         *इन्द्राणी साहू"साँची"*
         भाटापारा (छत्तीसगढ़)     

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

*विज्ञात सवैया*

राधिका के कृष्ण हैं देख काले जो, बाँसुरी की धुन छेड़ें सुहानी।
धूप बालाएँ रहे श्याम छाया से, रूप के मोहक आँखें लुभानी।
लूटता है चित्त मीठी धुनों से वो, नेह का फंद बनाता दिवानी।
देवता मानें जिसे लोग सारे वो,नाचता गोकुल में श्रेष्ठ ज्ञानी।

(2)
प्रेरणा आती नहीं एक भी कोई, ढूँढ लो प्रेरक हैं कौन प्यारे।
रात की बातें कहे भोर से पृथ्वी, टूटते देख रही नित्य तारे।
प्रीत ही जाने व्यथाएँ जिया की ये, पीर से हैं दृग के नीर खारे।
काल ही खेले बना प्राण कौड़ी जो, व्याधियों से तन टूटे व हारे।

नीतू ठाकुर 'विदुषी'

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

प्रेम की भाषा अनोखी सदा भोली,

प्रेम ही जीवन पूंजी हमारी ।।

बोलते लाखो सदा बात आधी क्यों,

जागती आहट में मैं तुम्हारी।।

मोह घेरे प्रेम ज्वाला बढा़ती यूँ,

शाँत है वो सविता रात न्यारी।।

नैन तनहा ढूँढ़ती व्योम को जाती,

पास तेरे हिय संसार प्यारी।।

🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸

*धनेश्वरी सोनी गुल*✍️✍️📚


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


*विज्ञात सवैया छंद पर रचना* 


राम ने सारंग को हाथ में लेके,

वाण तीखा करके लक्ष्य साधा।

धूर्त लंकापति बुने जाल को ऐसे,

कौन देखे विधि आधार वाधा।

तीर सीधा जा लगा नर्म नाभी पे,

आह आती मर के प्राण आधा।

हे सुनो देवो मुझे मोक्ष दे देना,

मोक्ष पाने भर से पार बाधा।।


  *परमजीत सिंह कोविद*


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

विज्ञात सवैया

प्रेयसी श्रृंगार ऐसा करूंगा मैं,
केश में तारक तेरे सजेंगे ।
काव्य के सौंदर्य होंगे प्रसंशा को,
मेघ के अंजन नैना लगेंगे ।
ये नदी पाजेब पाँवों सजाता हूँ,
फूल आभूषण प्यारा बनेंगे ।
तूलिका से चित्र ऐसे उकेरूँगा,
देखके घायल चंदा रहेंगे ।

*गीता विश्वकर्मा नेह*

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

विज्ञात सवैया

श्वास की है डोर टूटी सदा देखो,
*कामना* नित्य रचे भाव काले।
कौन पूछे काल नाचे नचाये क्यों,
आस तोड़े हिय के बंद ताले।
भोर की वो चाँदनी मृत्यु के जैसी,
जीभ से छीन रही क्यों निवाले।
कृष्ण आयेंगें जरा देर तो होगी,
साफ होंगें पर सौभाग्य जाले।।

सौरभ प्रभात 
मुजफ्फरपुर, बिहार


विज्ञात सवैया


बेधता है मीत मेरा मना ऐसे

पंखुरी को अलि ज्यों डंक मारे।

पीर हिय जाने नहीं मीत बैरी क्यों

छूटती है मन की आस प्यारे।

प्रेम की भाषा सिखाऊँ उसे कैसे

व्यर्थ हैं गीत मना भाव सारे।

राह कोई भी सुझाई नहीं दे अब

भाग्य में प्रीत नहीं क्यों हमारे।। 


पूजा शर्मा "सुगन्ध"


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


संगिनी साथी सखी सॉंझ शर्माती,

            क्या कहें जो सुर कोई सजाती ।

रागिनी सी राग गाती हमें भाती ,

            सर्वदा बात यही वो बताती ।।

आ रही हैं प्रेम की ऑंधियॉं देखो,

            प्रीति ही आज हॅंसाती रुलाती  ।

जिंदगी का मौत से सामना होगा,

            जान‌ लो मौत हमें ही हराती ।।


*गुलशन खम्हारी'प्रद्युम्न'*✍️


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


विज्ञात सवैया


मीत मेरे गीत तेरे मुझे भाते,

प्रीत मेरी अब तेरी मिलो तो।

बंध टूटे लोग रूठे कहें बातें,

स्वप्न मेरे अब तेरे खिलो तो।

साथ तेरा प्रेम मेरा लगे जैसे

चाँद तारे सब संगी चलो तो।

दीप बाती फूल काँटे सदा साथी,

देख मेरे सुख पीड़ा हिलो तो।


अभिलाषा चौहान'सुज्ञ'

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


विज्ञात सवैया


उर्मिला से आज कहते लखन मैं तो,

राम का दास सुनो प्राण प्यारी। 

मै चला वन को मगर सौंपता तुमको, 

माँ,अयोध्या यह आज्ञा हमारी। 

सह सकोगी कष्ट -कंटक न जंगलों के, 

बात यह मान जनक दुलारी। 

मैं करूँ सेवा सदा राम की मेरा, 

प्रण न टूटे यह कोशिश तुम्हारी।। 


____पुष्पा प्रांजलि


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


 *विज्ञात सवैया* 


खींच दी दीवारें देखो वहाँ बोलो, आपने और यहाँ क्यों छला है ।

वो धुआँ है राख है देख लो आगे, भूलते सभी वहाँ हाथ जला है ।।

ज्ञान माँगू क्यों किसी से यहाँ बोलो, आप से जीवन मेरा चला है ।

शारदे माँ भाग्य मेरे संवारो यूँ, कष्ट टाले कब देखो टला है ।।


अनिता मंदिलवार सपना

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


विज्ञात सवैया छंद


वीर सोनाखान के नित्य रह वन में,

बोलते हैं सब विश्राम त्यागो।

दासता जंजीर अंग्रेज दल बाँधे,

 तोड़ के ये सब बंदूक दागो।

 सर्वदा ही मारना लूटना सारा,

 काम उनका पथ विद्रोह भागो।

थोप के कानून हमको सदा लूटे,

 रक्त में पावक संचार जागो।।


सुरेश कुमार देवांगन 

धमतरी (छत्तीसगढ़)


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


विज्ञात सवैया


रोहिणी की आँख थी बंद देखो तो, 

माँ यशोदा तब सो ही रही थी।

 वासु जी पुत्री उठाए रखे धीरे, 

श्याम के पास यशोदा मही थी ।

सूतिका आनंद छाया प्रकाशी ज्यों, 

 बात सारी हँस बाबा कही थी ।

रोहिणी की दासियाँ बोलती हैं जो, 

 सूचना दे तब भारी गही थी।


*अर्चना पाठक'निरंतर'*


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁


*विज्ञात सवैया*


आज विपदा आ पड़ी है बड़ी भारी,

कष्ट     में      मानव जीवन हमारा।

आपदा। है   घोर खुशियाँ गई सारी,

रोग आया   अब किसका सहारा।।

हैं विवश सारे मनुज पथ नहीं दीखे,

ईश     ही   एक    सहारा  हमारा।।

लोग सब दिखते यहाँ एक आशा में,

होयगा  फिर   खुश  संसार   सारा।।



           *©डॉ एन के सेठी*


🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

विज्ञात सवैया

राजती यामा भुवन,वन भवन आराम होता।

आदमी को छोडिए,चर अचर अविराम सोता।।

हो थकावट ताजगी,अनमोल पल को कौन खोता।

सादगी से सोइये,फिर जिन्दगी मे कौन रोता।।


कवि- कमल किशोर कमल

हमीरपुर बुन्देलखंड

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

वीर पृथ्वी राज चौहान बलशाली,

भाल तलवार धनुष युद्ध ज्ञानी। 

ग्रंथ रामायण सहित ही महाभारत,

ध्यान नियमित गुरुवर ब्रह्मज्ञानी। 

पित्र सोमेश्वर तनुज धीर पाषाणी,

सूर्य सम तेज प्रभावी प्रधानी। 


कंचन वर्मा ‘विज्ञांशी’

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

विज्ञात सवैया

राधिका तो आज रूठी निहारे यूंँ, आप आए अब दे दो सहारा।
बोलती है आप भी रूठ जाते क्यों, आप आओ बन साथी दुबारा।
बात तो कुछ भी नहीं थी बता दो तो, आज उसने छिप कर था निहारा ।
तुम यहांँ आते नहीं क्यों अरे बोलो, कर दिया क्यों तुमने भी किनारा ।।

राधा तिवारी "राधेगोपाल"
एल टी अंग्रेजी अध्यापिका
 खटीमा,उधम सिंह नगर
 उत्तराखंड
🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁

*विज्ञात सवैया*

काल घेरे आस बैठा बना घाती,
आज रोगी उर चीखे पुकारे।
कृष्ण रैना बीत जाए कहे काया,
मौन बैठा मन आशा किनारे।।
श्वांस बैठी सी चले क्या जले आत्मा,
शून्य ढूँढें हठ जीते न हारे।
प्राण पंछी क्यूँ नहीं छोड़ यूँ जाए,
आत्म रूठे मन जी को न मारे।।

--दीपिका पाण्डेय'क्षिर्जा'🌷🌷🙏🙏

🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁🥀🍁




🌼🌼 कोविद सवैया 🌼🌼

विधान- २२ वर्ण

यति ११,११ वर्ण पर

२११ २२२ २११ २२,२११ २२२ ११२ २२वाचिक

.    *तीर्थ समझ चित्तौड़*

             °°°°°°°°°°°

पारस हल्दीघाटी हर मँगरी,

वीर प्रसूता मात यही माटी।

भारत मुगलो से भीत हुआ जब,

नाक डुबो मेवाड़ धरा चाटी।

दुर्ग बड़े मेवाड़ी गिरि ऊँचे,

शत्रु हरा कर नाक जहाँ काटी।

वंश महाराणा का सम ईश्वर

तीर्थ समझ चित्तौड़,धरा,घाटी।

.                •••••••••••

......✍©

बाबू लाल शर्मा, बौहरा,विज्ञ

 सिकंदरा,  दौसा,  राजस्थान

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


कोविद सवैया

पर्वत का सीना है छलनी सा, निर्झर का ये वार सहे भारी ।*
निर्झर पाषाणी राह चुने है, नीर सके पा ये अचला सारी ।
भास्कर ही लाए स्वर्णिम आभा, देख निशा भागी बन बेचारी ।
त्याग भरे भावों को मन धारे, माँ वसुधा श्रृंगारित है प्यारी ।।

         *इन्द्राणी साहू"साँची"*
         भाटापारा (छत्तीसगढ़)    

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 

कोविद सवैया


शांत धरा बोले मेघ हठी से, तारण हारे हो तुम ही मेरे।

बंधन कैसा ये जोड़ युगों से, संग चले दोनों  हिय के फेरे।

प्रेम समाये हैं बोल रसीले,नित्य लगे जो नूतन से तेरे।

 बूंद पिपासा जो है हर लेती, प्रेम सुधा भेजे सुन के टेरे।


नीतू ठाकुर 'विदुषी'

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

कोविद सवैया

वृष्टि करोगी मेघा कब बोलो
तप्त धरा में धूल उड़े  ऐसे ।
सूख गयी निर्झरणी अब सारी,
प्यास बुझे हैं नीर बिना कैसे ।
भू जलता है धूँ धूँ कर देखो
दग्ध मही में प्राण नहीं जैसे ।
हे बरखा पानी बरसाओ री,
नीर झरो है नाम यथा वैसे ।।

*गीता विश्वकर्मा नेह*

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

प्रीति मुझे दे दो कृष्न सखा हे,

जीवन की वो प्यास बुझाना रे।।

माँग रही नैना ये कब से है,

दर्शन की प्यासी तुम आना रे।।

बाँसुरिया छेडे़ वो धुन प्यारी,

गाकर कान्हा गीत सुनाना रे।।

राह निहारे तेरी अँखियाँ यों,

नैनन में आके बस जाना रे।।

🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸

*धनेश्वरी सोनी गुल*✍️✍️📚


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


*कोविद सवैया*

*211 222 211 22,211 222 112 22*

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

साजन आ जाओ आज अभी ही,

            नैनन जाने क्यों खटके जैसे ।

प्रेम पिपासी मैं क्यों विरही सी,

            वो जन राहों का भटके जैसे ।।

देखन को मैं तो यूॅं तरसी हूॅं,

            सॉंस यहॉं मेरी अटके जैसे ।

बंजर भू प्यासी ही मरती है,

            जान अभी जाती सटके जैसे ।।

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

स्वरचित मौलिक रचना-

*गुलशन खम्हारी'प्रद्युम्न'*✍️


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


कोविद सवैया


आज सुनी कान्हा बात सखी री,

प्रेम मिला है लाज लुटाई है।


लोग कहें मीरा प्रेम पगी री,

भक्ति किसी को कौन दिखाई है।


बोल सुने पीड़ा कौन कही री,

नीर नदी ही नैन बहाई है।


एक वही मेरे साथ चले री

झूठ कहे वे श्याम सहाई है।


अभिलाषा चौहान'सुज्ञ'


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


कोविद सवैया


सुंदर सीता का रूप निहारे,

 कंकण शोभा सज्जित आती है।

 मोहक दृश्यों को नैनन धारे,

 मंडप में सीता छवि भाती है।

 मंगलकारी आच्छादित है जो,

 राम कहें सीता सुख लाती है।

 जोड़ रखे जो वीणा उर तारे,

 अद्भुत रानी भी मधु गाती है।


*अर्चना पाठक 'निरंतर'*


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


विज्ञात सवैया छंद



 *कोविद सवैया छंद* 


देकर प्राणों की आहुति हम सब,

 देश सदा रक्षा हित हम मरते ।

तीर धनुष तैयारी कर धारण,

 वीर प्रसूता वंदन भू करते। 

साधन है गोंड़ों का यह सारा,

 नित्य हमारे पुण्य धरा भरते।

श्रेष्ठ यहीं है बलिदान हमारा,

 माँग रही है मृत्यु चलो वरते।।


★★★★★★★★★★★★

सुरेश कुमार देवांगन 

धमतरी (छत्तीसगढ़)

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

*कोविद सवैया*

जीवन में आया  संकट सारा,

सृष्टि यही लाचार हुई सारी।

मानव बेचारा जीवन हारा,

बीत रहा जीवन अब लाचारी।।

बाहर अंदर से है सब सूना,

मौसम लाया है अब बीमारी।।

आपद में सारा जीवन आया,

मुक्त सभी होंगे यह तैयारी।।


         *©डॉ एन के सेठी*

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

जोर लगा दीपू जीत मिलेगी,भोर खडा द्वारे शेर सवा का।

मोर बचाओ वर्षा बरसेगी,शोर बडा द्वारे शेर सवा का। 

बाग लगा मारू प्रीत मिलेगी,राग बहा चारू गीत सुनाना।

वायु बही थारू पौध सुखाये,आग बही भारू बौर बचाना।।


कवि- कमल किशोर कमल

         हमीरपुर बुन्देलखंड।।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

जीवन है सुख दुख की नगरी सा,

कष्ट भले हों लेकिन हैं ख़ुशियाँ। 

भोर नई शीतल छाँव यहाँ है,

धीर रखें ज्यों राह मिलें कलियाँ। 

एक किरण भी तम को नष्ट करेगी,

आस रखें कर्मों पर हम सखियाँ। 

प्रेम मगन जब संसार रहेगा,

प्रेम सुरों से धन्य बने दुनियाँ। 


कंचन वर्मा ‘विज्ञांशी’

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

कोविद सवैया


यूँ हम सब भी आ साथ रहे तो, आज नहीं फिर किसका डर होना।

आ हम अपनी ही बात करें तो, धीर नहीं है हमको अब खोना‌।

तो कर लो अब कुछ बात यहांँ की, हाथ रहे सबको ही अब धोना।

गीत गजल भी लिखना सिखलादो, आज नहीं अब कोई भी रोना।।


राधा तिवारी "राधेगोपाल"

एल टी अंग्रेजी अध्यापिका

 खटीमा,उधम सिंह नगर

 उत्तराखंड

🙏🙏🙏

Wednesday 2 June 2021

राधेगोपाल छंद शिल्प विधान और उदाहरण


 राधेगोपाल छंद 

■ राधेगोपाल छंद का शिल्प विधान ■ 

वार्णिक छंद है जिसकी मापनी और गण निम्न प्रकार से रहेंगे यह दो पंक्ति और चार चरण का छंद है जिसमें 6,8 वर्ण पर यति रहेगी। सम चरण के तुकांत समान्त रहेंगे इस छंद में 11,14 मात्राओं का निर्धारण 6, 8 वर्णों में है किसी भी गुरु को लघु लिखने की छूट है इस छंद में लघु का स्थान सुनिश्चित है। लघु जहाँ है वहीं पर स्पष्ट आना चाहिए। मापनी का वाचिक रूप मान्य होगा।

222 212

222 212 12

मगण रगण

मगण रगण लघु गुरु (लगा)

उदाहरण :- 

(1)

भूखा हो पेट जो, दो हीरे लाख दान में।

खाता है कौन यूँ, रत्नों के भोज्य मान में।।

संजय कौशिक 'विज्ञात'

(2)

लाई पाती वही , संदेशा आज नेह का।

पीड़ा वैराग्य में, भूले जो कष्ट देह का।

आना तो था उन्हें, पाती ये धन्य सी हुई।

भूले हैं वो मुझे, पूछें यूँ हाल गेह का।।


संजय कौशिक 'विज्ञात'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

(1)
कर लो तुम आज तो, बातें हमसे अभी सनम।
खुश हो मन में सदा,  बोलो हमदम सभी प्रियम।
आती *पीड़ा* रही, करते सब रोज सामना ।
मन की सुन लो जरा,राधे लेती यही कसम।।

(2)
भक्तों को दूर से,करते हो याद आप भी।
हरते हो आप तो,दुख पीड़ा श्राप पाप भी।
आ करके देखलो,जनता भी आप है दुखी।
नाहक करने लगा,माला ले आज जाप भी।।


राधा तिवारी "राधेगोपाल"
एल टी अंग्रेजी अध्यापिका
खटीमा,उधम सिंह नगर
उत्तराखंड

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

व्याकुल है ये धरा , पीड़ा अति व्योम भी सहे ।

झंझावाती हवा, देखो चारो दिशा बहे ।

करिए मिलकर सभी, उत्तम सा ही प्रयास वो ।

*पीड़ा* सबकी मिटे, व्यापित बस शांति ही रहे ।।


सहकर *पीड़ा* सदा, नारी निज कर्म पालती ।

रक्षित परिवार हो, आँचल शुभ छाँव डालती ।।

दिखलाती वो नहीं, *पीड़ा* मन की कभी कहीं ।

सहकर हर कष्ट वह, घर आँगन को सँभालती ।।


मूरत है त्याग की, अचला सी धीर धारती ।

नारी परिवार हित, जीवन मन प्राण वारती ।

*पीड़ा* अतुलित सहे, पर मुख से कुछ न बोलती ।

नैहर ससुराल में, दोनो ही वंश तारती ।।


         *इन्द्राणी साहू"साँची"*

         भाटापारा (छत्तीसगढ़)     

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

मधुबन आओ करें, बातें कुछ नेह प्रीत की।
अब क्या मुझ में रही, मेरी पीड़ा न रीत की।
जग झूठा है सही, तुम से लागी लगन प्रभू।
बाजे है मुरलिया, धुन मीठी आज जीत की।।

कुसुम कोठारी 'प्रज्ञा'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

मेरी पीड़ा थकी, साथी ढूँढे कभी कभी।

गायें झूमें चलो, छाया बोली अभी अभी।

मीठी बोली सुनी, छाई प्यारी घटा हवा।

पैरों में पैंजनें, बाँधी नाची तभी तभी।


नीतू ठाकुर 'विदुषी'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

आओ प्रिय अब बसो,मेरे हिय नेत्र झील में।

मैं नीरस हो रही,सागर इस नेह नील में।

ये आशा मर रही,विरहन मैं लोक लाज से।

तन फॅंसता जा रहा,मानो ज्यों भाव कील में।।


    परमजीत सिंह 'कोविद'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

रख प्रभु का ध्यान अब, पीड़ा भी दूर हो जभी।

मिलता है ज्ञान जब, होंगे दुख दूर भी सभी।

प्रभु जब हैं पास तो , लो प्रभु आशीष भी मिले।

 रख प्रभु के ध्यान जब , दुर्जन से दूर हो अभी।

अजीत कुमार कुम्भकार 'निर्भीक'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

हारा मन हार के, कहता है चीत चोर प्रिय। 

नम कर के आँख को, करता जग रोज शोर प्रिय।। 

पीडा ही प्रेम है, अभिलाषा में बँधे रहे।

रंगीली याद में, होती आनंद भोर प्रिय।। 


✍️चमेली कुर्रे 'सुवासिता'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

औषधि तुम घाव मैं,रिसता क्यूँ नेत्र पीर से।

लिख नभ को पत्र फिर,भेजो उर अब्धि तीर से।

बिजली सी कौंधती, भू हृद अरु व्योम काँपता।

नम पत्री भीगती,बरसे घन मेघ धीर से।।


दीपिका पाण्डेय 'क्षिर्जा'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

कान्हा कान्हा जपूँ, मन में बसते सदा वही।

जोगिन उनकी बनूँ, सोचूँ मैं बस सदा यही।।

मेरे प्रीतम सुनो, आ जाओ एक बार तो।

भावों के पुष्प ये, करतीअर्पित यहाँ रही।।


अभिलाषा चौहान'सुज्ञ'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

राधा रानी कहें,रूठे हो नंदलाल क्यों।

मटकी को तोड़ के,बदली है चाल-ढाल क्यों।

झूठा तूने रचा,सारा ही रंग-ढंग यह।

जानूँ लीला सभी,चलता है झूठ चाल क्यों।

*अनुराधा चौहान'सुधी'*

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

गीत

राधे गोपाल हरि

आपस में आज यूँ ठनी।

वृन्दावन हरि रमें

राधाजी छाँव वट घनी।।


झूले पर रार करि

राधे गोपाल द्वय लड़े

पहले तू झूल अलि

दोनो ही पेड़ चढ़ अड़े

गोपी हँसती रही

बातो में बात अब तनी

राधे.................ठनी


मुरली झट छीन कर

राधे जी कान खींचती

गिरधर तब खूब हिय हँसे

राधा तब वक्ष पीटती

पुरवाई वायु चल

वर्षा तरु पात छनी

राधे............ठनी


ग्वाले भी हँस रहे

ताली दे दे नचे हँसे

राधे गोपाल हरि

उन सबके बीच द्वय फँसे

अपने यह सोच मन

जग में राधा बहुत धनी

राधे....................ठनी

बाबूलाल शर्मा ,बौहरा 'विज्ञ'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

राधे राधे जपो,

त्रैतापों की समाप्ति हो।।

 कान्हा कान्हा कहो।

 कान्हा की प्रीति प्राप्ति हो।।


 मीरा का था  वही,

वो ही था संत सूर का ।।

सारा संसार है 

कृष्णा,तेरा न और का।।

कृष्ण मोहन निगम जी

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

*विधा गीत* 

*विषय मुश्किल*

पेड़ों को काट कर, सूखी कर दी यहाँ नमी।

संकट का काल है, जगती तो है विवश थमी।।


ढूंँढोगे आज तो,तुम देवों को यहाँ वहाँ।

पट खुलता ही नहीं,जाकर देखा कहांँ कहांँ।

भाषा बीमार है,आँखों में है गरम नमी।

संकट का काल है, जगती तो है विवश थमी।।


मरते हैं लोग अब,कैसा है रोग यह दिखा।

तुम भी तो देख लो, विधना ने भाग्य क्या लिखा।

वह भी बतला रहा, पूरी हो किस तरह कमी।

संकट का काल है, जगती तो है विवश थमी।।



चलकर कुछ दूर तक, साथी दो साथ भी कभी।

आया जो काल है, जाए यह बोलते सभी।।

राधे भी आज तो, क्यों कर इसमें रहे रमी ।

संकट का काल है, जगती तो है विवश थमी।।


राधा तिवारी "राधेगोपाल"

एल टी अंग्रेजी अध्यापिका

 खटीमा,उधम सिंह नगर

 उत्तराखंड



रमेश छंद शिल्प विधान और उदाहरण

 


रमेश छंद 

■ रमेश छंद का शिल्प विधान ■ 

वार्णिक छंद है जिसकी मापनी और गण निम्न प्रकार से रहेंगे यह दो पंक्ति और चार चरण का छंद है जिसमें 6,8 वर्ण पर यति रहेगी। सम चरण के तुकांत समान्त रहेंगे इस छंद में 11,14 मात्राओं का निर्धारण 6, 8 वर्णों में है किसी भी गुरु को लघु लिखने की छूट है इस छंद में लघु का स्थान सुनिश्चित है। लघु जहाँ है वहीं पर स्पष्ट आना चाहिए। मापनी का वाचिक रूप मान्य होगा।

122 222

122 122 22

यगण मगण

यगण यगण गुरु गुरु (गा गा)

उदाहरण : -

बुलाके देखो तो, हमारे प्रभो आयेंगे

मिलेंगे भोले जी, उन्हें जो इन्हें ध्याएँगे।।

संजय कौशिक 'विज्ञात'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

 *कुब्जा वाक* 

 ********

१.

हरो पीड़ा मोहन, करो आस हिय की पूरी।

हरो बाधा मेरी, बनाओ न ऐसे दूरी।।

२.

तुम्ही मेरे पालक, तुम्ही मित्र मन के प्यारे।

भरो खुशियां जीवन, हरो त्राण मेरे सारे।।

३.

बनाकर अब अपना, बनो मीत हे अभिमानी।

उठाकर संभालो, धरो ध्यान मैं अज्ञानी।।

४.

हजारों हैं कमियाॅं, मुझे छोड़के मत जाना।

दयाकर कुब्जा पर, यहीं भोग आकर खाना।।

५.

अभागन थी मैं तो, सुता थी मरी फिर मेरी।

बनाओ अब सुंदर, लगाओ नहीं अब देरी।।


     *परमजीत सिंह कोविद*

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

*भोर*

बुलाती हैं काली, सुहानी घटाएँ प्यारी।

खुशी से है झूमी, मयूरी रिझाती न्यारी।।


गुलाबों की डाली, नया गीत जैसे गाये।

पपीहा की बोली, धरा का जिया हर्षाये।।


नई आशा देती, उठी भोर जैसे योगी।

मिटाती कष्टों को, कहे क्यों बने हो भोगी।।


सुनाते है गाथा, नदी ताल पर्वत उपवन।

सुगंधित करते है, व्यथा से भरा हर तन मन।।


नीतू ठाकुर 'विदुषी'

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

आँधी

चली ऐसी आँधी, हिली नींव श्रद्धा वाली ।

कली टूटी कोई, रहा देखता ही माली ।।


धरा में है व्यापी, बुराई महामारी सी ।

न कोई विश्वासी, लगे सत्यता भारी सी ।।


बिछाए हैं काँटे, नहीं फूल से है यारी ।

समाई है कुंठा, मरी भावनाएँ सारी ।।


न टूटा है झूठा, सदा सत्य ही क्यों हारा ।

मिले कोई ऐसा, बने जो सहारा प्यारा ।।


घटाएँ काली सी, दुखों की घिरी है ऐसे ।

डराते कष्टों से, मिले मुक्ति बोलो कैसे ।।


         *इन्द्राणी साहू"साँची"*

         भाटापारा (छत्तीसगढ़)     

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

पुरवा

चली पुरवा ठंडी,सुहानी घटा है छाई ।

पड़ी बूँदें  पहली,सुनाती पवन है आई।।

२.

नदी बहकी बहकी,बहे झूमती सी जाए।

झरे निर्झर मोती,गिरे पर्वतों से भाए।

३.

पपीहा भी बोले ,दिखे मोर नाचे गाए।

धरा होती हर्षित,खिले फूल जो मुस्काए।

४.

सुनो कान्हा विनती,हरो पीर सबकी अब की।

बने रोगी सारे,करो आस पूरी कब की।।

५.

लुभाते हो मन को,दिखाते सदा ही सपने।

जरा सा हो दर्शन,बनो तो कभी तुम अपने।।

 

अभिलाषा चौहान 'सुज्ञ'

Sunday 30 May 2021

विज्ञ सवैया छंद विधान और उदाहरण


👀👀👀👀👀👀👀👀👀

~~~~~~~~~~_बाबूलालशर्मा,विज्ञ_

.                       _श्रीगणेशाय:नम:_

.               *विज्ञ सवैया*

आ. गुरुदेव संजय कौशिक विज्ञात जी

के मार्गदर्शन में आज एक नवीन छंद का 

प्राकट्य हुआ है - जिसे "विज्ञ सवैया" 

नाम दिया गया है।

विज्ञ सवैया वर्णिक है,

*विज्ञ सवैया विधान:--* 

२३  वर्ण प्रति चरण होंगे।

१२,११ वर्ण पर यति अनिवार्य है

४ चरण का एक सवैया होगा।

चारों चरण  समतुकांत हो।

मापनी:- सगण × ७ + गुरु + गुरु

सगण सगण सगण सगण,

सगण सगण सगण गुरु गुरु

११२  ११२  ११२  ११२,

११२   ११२  ११२   २  २ 


.     🦢  *विरहा*  🦢 

.              ••••••

पिक बोल सुने विरहा मन ने,

मन मोर शरीर सखी हारी।

रस रंग बसंत चढे तन में,

तब सोच रही मन से नारी।

वन मोर नचे तितली सब ही,

भँवरे फिरते कब से भारी।

पिय सावन आकर लौट गए,

तबसे न मिली उनसे प्यारी।

.              •••••••

भँवरे रस चाह रखे तितली, 

मँडरा कर वे रस को पीने।

पिक कूजत पीव मिले वन में, 

वन मोर धरा रस को छीने।

यह रंग बसंत यही अब है, 

खग लौट रहे घर को झीने।

मम कंत विदेश बसे सजनी,

प्रिय पीव मिले मन को जीने।

.        .....🦢🦢...

...✍©

बाबू लाल शर्मा, बौहरा *विज्ञ*

सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान

👀👀👀👀👀👀👀👀👀

 आज मंच पर आए दो नए छंद विधान 

आदरणीय बाबूलाल शर्मा बौहरा विज्ञ साहेब जी और नीतू ठाकुर विदुषी जी के नूतन अविष्कार पर मेरा प्रयास ..... 




*विज्ञ सवैया विधान:--* 

२१  वर्ण प्रति चरण होंगे।

१२,११ वर्ण पर यति अनिवार्य है

४ चरण का एक सवैया होगा।

चारों चरण  समतुकांत हो।

मापनी:-

सगण सगण सगण सगण सगण सगण सगण गुरु गुरु

११२  ११२  ११२  ११२,   ११२  ११२  ११२ २२

*विज्ञ सवैया*

*क्षण खण्डित सा दिखता वह तो, जब भी प्रिय भाव सजा पाया।*

*फिर आह कहीं निकली हिय से, नित कष्ट सहे तन जो छाया।*

*हिय एक रहे हरि आनन यूँ, जप नित्य तभी जपना भाया।*

*तब भूल वही करता जन ये, स्मृति के वश आज  ठगे माया।*


*विदुषी सवैया*

22 वर्ण प्रति पंक्ति 

12, 11 की यति अनिवार्य है।

विदुषी सवैया में 4 यति सहित कुल 8 चरण होंगे।

सम चरणों के तुकांत समान्त होंगे।

वाचिक रूप भी मान्य होगा। 


मापनी ~ 

रगण रगण रगण रगण रगण रगण रगण गुरु

212 212 212 2, 12 212 212 212 2


*विदुषी सवैया*

भीष्म को देखके लाल आँखे, वहाँ और है क्रुद्ध देखो शिखण्डी।

पूर्व में एक अम्बा रही थी, वही युद्ध में है बनी आज चण्डी।

पार्थ संगी शिखण्डी खड़े है, वहाँ कृष्ण भी एक सच्चे त्रिदण्डी।

अंजनी पुत्र के हाथ में थी, पताका वही जीत की श्रेष्ठ झण्डी।

संजय कौशिक 'विज्ञात'

Thursday 6 May 2021

पूजा छंद पर बाबूलाल शर्मा बौहरा, विज्ञ जी की रचना


 

👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
~~~~~~~~~~~~~_बाबूलालशर्मा,विज्ञ_
श्री संजय कौशिक विज्ञातजी प्रदत्त-


.     🌼  *पूजा छंद*  🌼
मापनी- १२२ १२२ २२, २२१ २२२
मापनी का वाचिक रूप मान्य होगा


.🦢  *कन्हैया तुम्ही लीलाधर*  🦢
बजाते  मुरलिया कान्हा, राधा  बुलाने  को।
चली राधिका गोरी भी, हरि को रिँझाने को।
परस्पर मनो भावों  से, मन प्रीति पलती है।
युगों से यही मानस में, शुभ रीति चलती है।

करे पूतना का वध वे, हरि कृष्ण बालक थे।
उठाए सहज वे पर्वत, जन कृष्ण पालक थे।
कहानी  भ्रमर  ऊधो  की, माया कन्हाई की।
सगुण  निर्गुणी  बाते सब, बात दृढ़ताई  की।

रचा कर महाभारत  रण, हरि  सारथी  बनते।
सुना कर गहन गीता तब, भ्रम पार्थ का हरते।
पितामह सहित सब योद्धा, रण बीच मरवाए।
सखी द्रोपदी पांडव सुत, तब राज्य दिलवाए।

कन्हैया तुम्ही  लीलाधर, जग  को नचाते हो।
कहीं नाश कर देते हो, फिर आस जगाते हो।
बची हैं सुखद  आशाएँ, विश्वास प्रभु तुम से।
सुदर्शन लिए आजाओ,जग को बचा तम से।
.                       👀🌼👀
....✍©
बाबू लाल शर्मा,बौहरा,विज्ञ
सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान

👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
दूसरी रचना
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀

~~~~~~~~~~~~_बाबूलालशर्मा,विज्ञ_
श्री संजय कौशिक विज्ञातजी प्रदत्त-


. *पूजा छंद*
मापनी- १२२ १२२ २२, २२१ २२२
वर्णिक-मापनी का वाचिक रूप मान्य है


.  🦚 *घर द्वार* 🦚
रहें सर्वदा  प्रिय साथी, हम तुम सहारे बन।
करें कामना  दोनों हम, अम्बर  सितारे मन।
बहेगी सरित पावनतम, उजले हिमालय से।
करें वंदना दोनों मिल, मन के शिवालय से।

हमारी सतत सेवा से, घर द्वार  मन्दिर हो।
रहेंगे सुजन बन अपने, मनभाव सुन्दर हो।
सनेही  पिता माता को, भगवान मानें हम।
करें आरती उनकी तो, मन बात जाने हम।

सजाएँ सपन यादों के, सब पूर्ण भी करने।
रखे जो रहन सपने थे, फिर कर्ज वे भरने।
सुता को सहेजेंगे मिल, बहु  बेटियाँ  माने।
पराए सदन जो रमती, मन भाव  पहचाने।

निभे मित्रता मन से तो, मन छंद  नव रचने।
सुनाएँ सुगम सुर न्यारे, लय तालमय बजने।
चलेगी गृहस्थी गाड़ी, नव गीत रच कर मन।
बनेगी धरा सुखकारी, मनमीत मधुकर जन।
.                 👀🦢🦢👀
....✍©
बाबू लाल शर्मा,बौहरा,विज्ञ
सिकंदरा, दौसा, राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀